Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Viral Video: महिला ने बताया बेफिक्र जिंदगी जीने का आसान तरीका,वायरल हुई वीडियो,लोगो ने किए ऐसे कमेंट

June 5, 2024

Viral Video: महिला ने बताया बेफिक्र जिंदगी जीने का आसान तरीका,वायरल हुई वीडियो,लोगो ने किए ऐसे कमेंट

अजब – गजब : सोशल मीडिया पर आपको कई तरह के लोग मिलेंगे। ये एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया जहा लोग अपना किसी भी तरह का टेलेंट दिखा कर फेमस होने की आस में रहते है। कुछ लोग अजीब सी हरकतें करते है कि जिसकी लोगो को कल्पना भी नहीं होती है। लेकिन ऐसे बहुत कम लोग होते है जो ज्ञान की बात करते है और लोगो को ऐसी वीडियो पसंद भी आती है। हाल ही में एक लड़की की वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है ये लड़की बेफिक्र जिंदगी जीने की सलाह दे रही है।

आपको बता दे कि इंस्टाग्राम पर यह वीडियो girlvsglobe अकाउंट के नाम से शेयर किया गया है जिसमे अब तक 71लाख लोगो ने देख लिया हैं और एक लाख 70 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। दरसअल महिला ने चलते हुए खुद का वीडियो बना रही है जिसमें पीछे व्हिसिल बज रही है। वही वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “अविवाहित और बेफिक्र अपनी जिंदगी जीने के बहुत सारे अलग- अलग तरीके हैं….और अगर कोई यह तय करने की कोशिश करता है कि आपको अपना जीवन कैसे जीना चाहिए, तो याद रखें कि कोई भी आपको उतना नहीं जानता जितना आप खुद जानते हैं।

जिसका मतलब है कि आपको कभी भी लोगो की सलाह नहीं लेनी चाहिए बहुत से लोगो के मन इस तरह के पुरानी धारणाएं होती हैं की उसे उनकी उम्र के अनुसार पर क्या करना चाहिए अगर वे धारणाएं आपको आकर्षक लगती हैं, तो बढ़िया है. अगर नहीं, तो कृपया जान लें कि आप अपना रास्ता खुद बनाने में कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं! इस वीडियो पर बहुत से यूज़र ने कमेंट भी किए। कई लोगो की इस बात से सहमत है तो कुछ यूजर्स को महिला के विचार पसंद नहीं आए। ज्यादातार यूज़र्स ने कहा कि उसे बाद में समझ आएगा कि उसने कितनी बड़ी गलती की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें