Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

देह व्यापार के धंधे पर पुलिस की रेड, 3 लड़कियां व महिलाएं करवाई रैस्क्यू

June 6, 2024

देह व्यापार के धंधे पर पुलिस की रेड, 3 लड़कियां व महिलाएं करवाई रैस्क्यू

चंडीगढ़: गांव बुड़ैल में होटल चलाने की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने वाले शख्स को सैक्टर-34 थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वहां महाराजा होटल चला रहा था। वहीं पुलिस ने होटल में मौजूद 3 लड़कियां व महिलाओं को भी वहां से रैस्क्यू करवा लिया गया। आरोपी की पहचान बनारसी प्रसाद के रूप में हुई है। जिसका पुलिस ने कोर्ट से पुलिस रिमांड हासिल किया है। वहीं पुलिस ने तीनों लड़कियों व महिलाओं को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें नारी निकेतन भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात के समय पुलिस को सूचना मिली कि बुड़ैल के होटल महाराजा में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद डीएसपी साऊथ दलबीर सिंह भिंडर ने एसएचओ बलदेव कुमार व बुड़ैल चौकी इंचार्ज नवीन सहित पुलिस टीम बनाई। पुलिस ने अपना फर्जी कस्टमर बनाकर वहां भेजा, तो सामने आया कि जो पुलिस को सूचना मिली, वह पूरी तरह से ठीक है। जिसके बाद पुलिस ने होटल में छापेमारी कर दी और इसी दौरान पुलिस ने आरोपी बनारसी प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने कि आरोपी ने यह होटल साल 2009 में किराए पर लिया था। सिर्फ उसने कोरोना के समय कुछ देर होटल बंद किया था और उसके अलावा यह 2009 से लगातार यह गलत काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दलबीर सिंह भिंडर, डीएसपी साऊथ ने कहा कि सूचना के अधार पर की गई रेड में 28 से 38 साल की तीन लड़कियों व महिलाओं को होटल से रेस्क्यू करवा लिया गया और होटल चलाने वाले बनारसी प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें