Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ की बेहतरी के लिए काम किया जाएगा : Manish Tewari

June 6, 2024

चंडीगढ़ की बेहतरी के लिए काम किया जाएगा : Manish Tewari

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसद मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की के साथ बुधवार को राजीव गांधी कांग्रेस भवन सैक्टर 35 में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका आभार व्यक्त किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिवारी और लक्की को मालाओं से लाद दिया और उनके तथा कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नारे लगाए। पार्टी कार्यकर्ताओं में इतना उत्साह था कि करीब 3 घंटे तक कांग्रेस भवन कार्यकर्ताओं से भरा रहा। कई नेताओं, पार्षदों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने दोनों नेताओं को गुलदस्ते और सिरोपा भेंट किए।

मीडिया कर्मियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तिवारी ने चंडीगढ़ के मतदाताओं को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वे लोगों की प्रतिRिया से अभिभूत हैं। उन्होंने चंडीगढ़ की बेहतरी के लिए काम करने का वादा किया और कहा कि जल्द ही चीजें होने लगेंगी। एच.एस.लक्की ने निष्पक्ष रिपोटिर्ंग के लिए मीडियाकर्मियों को धन्यवाद दिया और कहा कि जल्द ही हम जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर देंगे। उन्होंने कांग्रेस और इंडिया अलायंस के कार्यकर्ताओं को उनके पूर्ण समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि जल्द ही पार्टी सांसद इंडिया अलायंस के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए विभिन्न कॉलोनियों, गांवों और सैक्टरों का दौरा करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें