Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायल ने गाजा के स्कूल को बनाया निशाना, तीन कक्षाओं पर की बमबारी, 30 की मौत अन्य कई घायल

June 6, 2024

इजरायल ने गाजा के स्कूल को बनाया निशाना, तीन कक्षाओं पर की बमबारी, 30 की मौत अन्य कई घायल

गाजा : मध्य गाजा पट्टी के नुसेरात शिविर में विस्थापित लोगों के आवास वाले एक स्कूल को निशाना बनाकर इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमले में 30 फिलिस्तीनी मारे गए और कई घायल हो गए। मारे गए लोगो में अधिकांश बच्चे और महिलाएं थीं। चिकित्सा विभाग से जुड़े सूत्रों ने गुरुवार सुबह को बताया कि एक इजरायली लड़ाकू जेट ने कम से कम तीन कक्षाओं पर बमबारी की।

उधर, हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय ने एक बयान में स्कूल पर इजरायल के हमले की निंदा करते हुए इसे “भयानक नरसंहार” बताया और कहा कि इजरायली सेना द्वारा इन हमलों को जारी रखना नरसंहार के अपराध का स्पष्ट सबूत है। कार्यालय ने कहा कि इजरायल और अमेरिका को मानवता को खतरे में डालने वाले और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाले इन अपराधों की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इजरायली पक्ष ने अभी तक इस घटना पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें