Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बजरंगी भाई जान’ के सीक्वल को लेकर Kabir Khan ने दिया बड़ा अपडेट, कहा सही स्क्रिप्ट मिलने पर ही बनाएंगे ये फिल्म

June 6, 2024

‘बजरंगी भाई जान’ के सीक्वल को लेकर Kabir Khan ने दिया बड़ा अपडेट, कहा सही स्क्रिप्ट मिलने पर ही बनाएंगे ये फिल्म

मुंबई : बॉलीवुड निर्देशक कबीर खान ने फिल्म बजरंगी भाई जान को लेकर एक अपडेट दिया है। कबीर खान का कहना है कि वह सही स्क्रिप्ट मिलने पर ही अपनी सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाई जान का सीक्वल बनाएंगे। आपको बता दे कि वर्ष 2015 में प्रदर्शित बजरंगी भाई जान में सलमान खान, करीना कपूर, हर्षाली मल्होत्रा और नवाजउद्दीन सिद्दिकी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

सलमान खान और हर्षाली मल्होत्रा के किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। ऐसे में फैंस लंबे अरसे से बजरंगी भाई जान के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। निर्देशक कबीर खान ने ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल को लेकर कहा कि बजरंगी सच में एक आइकॉनिक किरदार है और वह जहां भी जाते हैं। लोग उनसे अक्सर कहते हैं कि वे उस किरदार को फिर से बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। ‘बजरंगी भाईजान’ सिर्फ पवन कुमार चतुर्वेदी की कहानी नहीं है। यह ‘मुन्नी’ की भी कहानी है।

यदि वह इस स्टोरी को आगे बढ़ाना चाहें तो ऐसा कर सकते हैं, लेकिन ऐसा तभी हो सकता है जब कोई दर्शकों के साथ शेयर करने के लिए जबरदस्त आईडिया मिलेगा। यदि आप मुझसे पूछें कि क्या कोई स्क्रिप्ट तैयार है, तो नहीं। हां आइडिया हो सकता है और बजरंगी को आगे ले जाने के कई दिलचस्प तरीके हैं। यह एडवेंचर्स ऑफ बजरंगी और चांद नवाब हो सकता है, इसे आगे ले जाने के बहुत से तरीके हैं, लेकिन अभी स्क्रिप्ट हमारे पास कुछ नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें