Last Updated: November 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर में लगा AC फटने से लगी आग…धमाके की आवाज सुन घर से बाहर निकले लोग, इलाके में फैली सनसनी

June 6, 2024

घर में लगा AC फटने से लगी आग…धमाके की आवाज सुन घर से बाहर निकले लोग, इलाके में फैली सनसनी

डेराबस्सी (मेजर अली) : डेराबस्सी टेलीफोन एक्सचेंज के पास घर में एसी फटने से घर में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार डेराबस्सी निवासी अकाली नेता कृष्ण धीमान ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव के रुझानों पर नजर रख रहे थे l इसी बीच उन्हें घर से फोन आया कि उनके घर का एसी फट गया है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि उन्होंने 30 मई को एसी खरीदा था। आज दोपहर करीब 12 बजे उनके घर का एसी चल रहा था। उस वक्त घर में उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। उनके घर के नीचे रेडीमेड कपड़ों की दुकान हैl उनका परिवार एक ग्राहक को कपड़े दिखाने के लिए नीचे गया था, जब वह ग्राहकों को कपड़े दिखा रहे थे। इसी बीच अचानक जोरदार विस्फोट हो गया, जब वे बाहर आए तो उनके घर से धुआं निकल रहा था। उन्हें पता चला कि उनका एसी फट गया है और घर में आग लग गई है, इसके बाद फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन इस बीच घर में रखे आभूषण, फर्नीचर, कपड़े और कीमती सामान जलकर राख हो गया।

उन्होंने बताया कि उनके घर की दीवारों में दरारें आ गई हैं और छत की डाउन सीलिंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि सौभाग्य यह था कि उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा कोई अप्रिय घटना घट सकती थी। उन्होंने कहा कि इस धमाके में उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें