Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत के लिए T20 World Cup में तीसरे नंबर पर खेलेंगे पंत: Vikram Rathore

June 6, 2024

भारत के लिए T20 World Cup में तीसरे नंबर पर खेलेंगे पंत: Vikram Rathore

न्यूयॉर्क : भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि टी20 विश्व कप में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते रहेंगे। उन्होंने पूरी तरह फिट हार्दिक पंड्या के प्रदर्शन पर भी खुशी जताई। पंत और पंड्या ने आईपीएल के जरिये वापसी की है और लंबे ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। आयरलैंड पर पहले मैच में आठ विकेट से मिली जीत में दोनों ने अहम भूमिका निभाई। राठौड़ ने मैच के बाद मीडिया से कहा ,‘‘ पंत शानदार बल्लेबाजी कर रहा है।दोनों मैचों (अभ्यास मैच और आयरलैंड मैच) में उसने अच्छी बल्लेबाजी की।

उन्होंने कहा ,‘‘ इस समय हमारे लिये तीसरे नंबर का बल्लेबाज वही है और उसके खब्बू बल्लेबाज होने से फायदा मिल रहा है। अक्टूबर 2023 के बाद पहला मैच खेल रहे पंड्या ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिए। विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में पंड्या का टखना मुड़ गया है जिससे भारतीय टीम एक अदद हरफनमौला के बिना खेल रही थी । इससे टीम का संतुलन भी बिगड़ गया और सूर्यकुमार यादव भी प्रभावित नहीं कर सके। राठौड़ ने कहा ,‘‘ हार्दिक ने अच्छा प्रदर्शन किया। अभ्यास मैच में और अभ्यास सत्र में भी वह अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। वह पूरे चार ओवर डालने के लिये फिट है और अच्छी रफ्तार से सटीक गेंदबाजी कर रहा है जो अच्छा संकेत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें