Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

30 मीटर ऊंचे टॉवर पर चढ़ा ये जानवर, लोग देख हुए हैरान, करना पड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

June 7, 2024

30 मीटर ऊंचे टॉवर पर चढ़ा ये जानवर, लोग देख हुए हैरान, करना पड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

अजब – गजब : कई बार जानवर कुछ ऐसा काम कर देते है जिसे देख हैरानी हो जाती है। इंसानो के लिए पहाड़ चढ़ना बहुत मुश्किल कामो में से एक होता है लेकिन वही अगर जानवर का सोचे तो ये असंभव सा लगता है लेकिन एक बकरी ने ये असंभव सा काम कर दिखाया। जिसे देख हर कोई हैरान और सोच में पड़ गया कि आखिर ये बकरी 100 फीट ऊंचे पानी के टॉवर पर कैसे चढ़ी। दरअसल एक बकरी 100 फीट ऊंचे पानी के टॉवर पर चढ़ गई जिसे नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन करना पड़ा। आयरलैंड के काउंटी डोनेगल में इनिशोवेन प्रायद्वीप पर ग्रीनकैसल के पास 30 मीटर के टॉवर के ऊपर से बकरी को बचाया गया। ये जानवर लगभग आठ या नौ महीने का था और इसके पिछले पैर में फ्रैक्चर था।

बता दें आयरिश सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी टू एनिमल्स, आईएसपीसीए के अधीक्षक निरीक्षक केविन मैकगिनले ने बकरी को बचाया, इस जानवर की देखभाल अब रामेल्टन के पास आईएसपीसीए पुनर्वास केंद्र में की जा रही है। वही मैकगिनले ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि बकरी अपने मालिकों के पास वापस आ जाएगी या उसके लिए एक अच्छा घर मिल जाएगा। ISPCA को शुक्रवार, 30 मई को बकरी के बारे में बताया गया। मैकगिनले ने सप्ताहांत में स्थिति पर नज़र रखी और जब यह स्पष्ट हो गया कि वह अपनी इच्छा से नीचे नहीं आने वाली है, स्थानीय लोगों द्वारा उसे नीचे उतारने के प्रयासों के बावजूद, बकरी को बचाने का फैसला किया। लोग जानवर को देखने के लिए उमड़ पड़े।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें