Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी को राष्ट्रपति से मिली नियुक्ति चिट्ठी, प्रधानमंत्री रविवार शाम को लेंगे पद की शपथ

June 7, 2024

मोदी को राष्ट्रपति से मिली नियुक्ति चिट्ठी, प्रधानमंत्री रविवार शाम को लेंगे पद की शपथ

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मु ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की नियुक्ति का पत्र शुक्रवार शाम को सौंप दिया और उन्हें नयी मंत्रिपरिषद के लिए नामों की सूची भेजने के लिए कहा।

मोदी शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति से मुलाकात की। बाद में उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया है और मंत्रिपरिषद की सूची देने को कहा है । उन्होंने कहा , “ मैंने राष्ट्रपति को बताया है कि हमें शपथ ग्रहण समारोह के लिए रविवार शाम छह बजे का समय सुविधाजनक रहेगा।” उन्होंने कहा कि उस समय तक मंत्रिपरिषद के सदस्यों की सूची भी राष्ट्रपति को भेज दी जायेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें