Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसी प्रधानमंत्री को तीसरा बार कार्यकाल मिलना ऐतिहासिक है: धनखड़

June 7, 2024

किसी प्रधानमंत्री को तीसरा बार कार्यकाल मिलना ऐतिहासिक है: धनखड़

नयी दिल्ली: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने युवाओं से सोशल मीडिया की शक्ति का प्रयोग करने का आह्वान करते हुये शुक्रवार को कहा कि पिछले छह दशकों में पहली बार किसी प्रधानमंत्री को तीसरा कार्यकाल मिलना ऐतिहासिक है।

धनखड़ ने उप राष्ट्रपति के आवास पर “ राज्यसभा इंटर्नशिप” कार्यक्रम के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुये कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया की शक्ति का प्रयोग करना चाहिये और लोकतंत्र में हानिकारक प्रवृत्तियों के प्रति सतर्क रहना चाहिये। सकारात्मक विकास के लिये संसद में रचनात्मक बहस, संवाद और चर्चा की भूमिका पर जोर देते हुये धनखड़ ने कहा कि यदि इन सिद्धांतों से कोई विचलन देखते हैं, तो जनमत को संगठित किया जाना चाहिये।

इस अवसर पर उप राष्ट्रपति की पत्नी डॉ सुदेश धनखड़, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी उपस्थित थे।

उप राष्ट्रपति ने मौजूदा सरकार के तीसरे कार्यकाल के ऐतिहासिक महत्व को स्वीकार किया और कहा कि यह पिछले छह दशकों में अभूतपूर्व है। ऐसी उपलब्धि की दुर्लभता पर जोर देते हुये उन्होंने कहा, “1962 के बाद यह पहली बार है कि किसी प्रधानमंत्री को तीसरा कार्यकाल मिला है। ”

इससे पहले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु को लगातार तीसरा कार्यकाल मिला था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें