Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Today : दिल्ली ने हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना, IMD ने इन राज्यों में किया लू का अलर्ट जारी, 10 जिलों में वर्षा का आसार

June 8, 2024

Weather Today : दिल्ली ने हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना, IMD ने इन राज्यों में किया लू का अलर्ट जारी, 10 जिलों में वर्षा का आसार

देश के कई हिस्सों में अभी भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है तो वही कुछ हिस्सों में बारिश से लोगो को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। IMD ने आज से लेकर 12 जून तक उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गले 5 दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। वही उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में वर्षा के साथ साथ तेज आंधी और तूफान की संभावना जताई है।

देश की राजधानी का मौसम

देश की राजधानी यानि दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। जिसके चलते रविवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम पारा 42 डिग्री के आसपास रहेगा। रविवार से एक बार फिर अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहेगा।

एक बार फिर से दिखेगा गर्मी का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में लोगो को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। यानि आज वहा के लोगो को उमस और सताएगी। ऐसे में उन्हें गर्म हवाओ के साथ लू का सामना करना पड़ सकता है। यूपी में आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इन 10 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के उत्तरी भाग के 10 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। जिससे लोगो को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। IMD के अनुसार पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल ,खगड़िया ,कटिहार, बेगूसराय ,अररिया, मधेपुरा जिला, सहरसा में बारिश के आसार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें