Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑस्ट्रेलिया के Adam Zampa ने टी20 विश्व कप की जीत पर कहा, IPL से हटने का फैसला सही साबित हुआ

June 9, 2024

ऑस्ट्रेलिया के Adam Zampa ने टी20 विश्व कप की जीत पर कहा, IPL से हटने का फैसला सही साबित हुआ

ब्रिजटाउन : ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जंपा ने कहा कि आईपीएल 2024 से हटने का उनका फैसला सही रहा क्योंकि इससे उन्हें टी20 विश्व कप की तैयारी करने में मदद मिली और साथ ही उन्होंने अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताया। आपको बता दें कि जंपा ने टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड पर 36 रन से जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जंपा ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘निश्चित तौर पर विश्व कप को ध्यान में रखते हुए आईपीएल से हटने का मेरा फैसला सही रहा।

मैं काफी थका हुआ महसूस कर रहा था तथा मैं पूरी तरह से फिट भी नहीं था। इसके अलावा मैं पारिवारिक व्यक्ति भी हूं और कई बार इन्हें काम से अधिक प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा,‘‘मैं थोड़ा धीमी शुरुआत करने वाला व्यक्ति हूं और मुझे थोड़ा अधिक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। मैं अब पूरी तरह से फिट हूं और मैंने काफी गेंदबाजी की जैसा कि इस तरह के टूर्नामेंट से पहले मैं हमेशा करता रहा हूं। अब सब कुछ मेरे साथ अच्छा हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें