Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 10 जून 2024: वृष राशि वालो को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए अपना आज का राशिफल

June 10, 2024

आज का राशिफल 10 जून 2024: वृष राशि वालो को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए अपना आज का राशिफल

10 जून 2024 सोमवार का राशिफल: मिथुन राशि वालों के किसी अधूरे कर के पूरे होने से परिवार में खुशियों का संचार होगा. रोही रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को रोजगार प्राप्त होगा. नौकरी में अनचाहे स्थान पर स्थानांतरण हो सकता है. आपकी सुख सुविधा में वृद्धि होगी. दूर देश में कार्य कर रहे लोग अपने देश के लोगों से मिलकर बेहद खुश होंगे. व्यावसायिक संपर्कों से फायदा होगा. समस्याओं के समायोजित समाधान मिलेंगे. अधूरी योजना पूर्ति हेतु दूर देश यात्रा पर जाना पड़ सकता है. राजनीति में उच्च पद प्राप्त होगा. सामाजिक कार्य करेंगे. परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा. देव दर्शन के योग बनेंगे।

मेष राशि
आज कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ अकारण मतभेद हो सकते हैं. राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को किसी महत्वपूर्ण कार्य जिम्मेदारी मिल सकती है. रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है. खेलकूद प्रतियोगिता में कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा. विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में रुचि कम लेंगे. मजदूर वर्ग को कार्य क्षेत्र में कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. सरकारी नौकरी में अधीनस्थ व उच्चाधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें. अन्यथा आपका स्थानांतरण हो सकता है.

वृष राशि
दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी. कार्य क्षेत्र में आपके साहस एवं पराक्रम की चारों सराहना होगी. सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी. राजनीतिक क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण पद मिलने से समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी. नवीन उद्योग अथवा व्यापार शुरू करने की योजना सफल होगी.

 

मिथुन राशि
किसी अधूरे कर के पूरे होने से परिवार में खुशियों का संचार होगा. व्यापार में पिता से विशेष सहयोग प्राप्त होगा. रोही रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को रोजगार प्राप्त होगा. नौकरी में अनचाहे स्थान पर स्थानांतरण हो सकता है. आपकी सुख सुविधा में वृद्धि होगी. राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को कोई उच्च पद प्राप्त हो सकता है. आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है. कारागार में बंद लोग कारागार से मुक्त होंगे.

 

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए लाभ एवं उन्नति दायक रहेगा. हालांकि छोटी-छोटी समस्या उत्पन्न होती रहेंगी. अपनी समस्या को अधिक न बढने दे. उनका त्वरत समाधान करने का प्रयास करें. लंबी यात्रा अथवा विदेश यात्रा होने की संभावना है. इष्ट मित्रों के साथ साझेदारी में कोई भी कार्य न करें. अपने बलबूते पर कार्य क्षेत्र में निर्णय ले. व्यापार में जीवनसाथी से लाभ होगा. भूमि , भवन आदि के लिए आज का दिन शुभ नहीं है. इस संबंध में भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी.

 

सिंह राशि
आज किसी झूठे मुकदमे से बरी होंगे. नाना नानी से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे. आज का दिन अधिकांश: सुख एवं लाभ कारक रहेगा. परिश्रम करने पर उसका फल भी प्राप्त होगा. अपनी आर्थिक स्थिति को सुद्धरण बनाने के लिए अधिक परिश्रम करने की संभावना है. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. अधिक भावुकता वश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें. संयम रखें. किसी को कटु वचन ना कहें. महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझकर निर्णय लें.

 

कन्या राशि
आज कार्य क्षेत्र में व्यर्थ वाद विवाद गंभीर रूप ले सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य में अकारण विलंब आ सकता हैं. जो आपकी खींझ का कारण बनेगा. यात्रा में कोई कीमती सामान चोरी हो सकता है. व्यापार में अपनी योजना को किसी अन्य को बात कर आप बड़ी भूल कर सकते है. नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है. अनचाही लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. राजनीतिक विरोध में लोग आपके दुश्मन बन सकते हैं.

 

तुला राशि
आज किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. किसी प्रिजन का शुभ समाचार प्राप्त होगा. कार्य क्षेत्र में नौकरों का सुख बढ़ेगा. बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. व्यावसायिक संपर्कों से फायदा होगा. समस्याओं के समायोजित समाधान मिलेंगे. अधूरी योजना पूर्ति हेतु दूर देश यात्रा पर जाना पड़ सकता है. राजनीति में उच्च पद प्राप्त होगा. सामाजिक कार्य करेंगे. परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा. देव दर्शन के योग बनेंगे.

 

वृश्चिक राशि
आज सुख सुविधा में वृद्धि होगी. आजीविका से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा. नौकरी में उच्च अधिकारी से घनिष्ठता बढ़ेगी. मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा. शासन सत्ता में बैठे लोगों को नवीन एवं महत्वपूर्ण दायित्व मिलेंगे. किसी बड़ी समस्या का समाधान शासन सत्ता में बैठे किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति के सहयोग से हो जाएगा.परिजनों एवं मित्रों का विशेष सहयोग रहेगा.

 

धनु राशि
आज नौकरी मिलने के योग बनेंगे. किसी परिजन का शुभ समाचार मिलेगा. मित्रों संग अच्छा समय व्यतीत होगा. कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी. राजनीतिक पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का आमंत्रण प्राप्त होगा. विदेश सेवा जुड़े मामले में सफलता मिलेगी.

 

मकर राशि
आज आय के नए स्रोत खुलेंगे. किसी व्यापारिक योजना के फलीभूत होने के योग है. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. विदेश सेवा से जुड़े लोगों को विशेष लाभ अथवा सम्मान मिलेगा. किसी परिजन का दूर देश से शुभ समाचार मिलेगा. राजनीति में सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे. व्यापार में नए मित्र लाभकारी सिद्ध होंगे. व्यापार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा. खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता एवं सम्मान मिलेगा.

 

कुंभ राशि
आज का दिन सामान्य लाभ एवं उन्नति कारक रहेगा. अपनी आवश्यकताओं को अधिक न बढ़ने दें. समाज में मान एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें. गुप्त शत्रु आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे. कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी. अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी.

 

मीन राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. कार्य क्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे आपको यकायक धन लाभ होगा. किसी अन्य के वाद विवाद में न पड़े. अन्यथा बात बढ़ने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है. शराब का सेवन कर वाहन तीव्र गति से न चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है. वाहन ,भूमि, मकान संबंधी कार्य होगी की बाधा दूर होगी. कार्य बनने की संभावना कम है. अपने धैर्य को कम ना होने दें. क्रोध पर नियंत्रण रखें.

ये भी पढ़ें: भारतीय शूटर के निधन पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री ने जताया गहरा दुख

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें