Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mexico में ‘Claudia Sheinbaum’ ने राष्ट्रपति चुनाव में 59.75 प्रतिशत वोट के साथ जीत दर्ज की

June 10, 2024

Mexico में ‘Claudia Sheinbaum’ ने राष्ट्रपति चुनाव में 59.75 प्रतिशत वोट के साथ जीत दर्ज की

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में सत्तारुढ़ पार्टी की उम्मीदवार क्लाउडिया शीनबाम ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है। मेक्सिको के चुनाव आयोग के मुताबिक गत दो जून को हुए आम चुनावों के वोटों की गिनती पूरी कर ली गई है और सत्तारूढ़ पार्टी की उम्मीदवार क्लाउडिया शीनबाम के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत की पुष्टि हुई है।

नेशनल इलेक्टोरल इंस्टीट्यूट (आईएनई) ने यह घोषणा करने के लिए एक असाधारण सत्र आयोजित किया कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय उत्थान आंदोलन (मुरैना) के नेतृत्व वाले गठबंधन की उम्मीदवार क्लाउडिया शीनबाम ने 59.75 प्रतिशत वोट के साथ जीत हासिल की। आईएनई के कार्यकारी सचिवालय कार्यालय के प्रमुख क्लाउडिया एडिथ सुआरेज़ ने कहा कि अगला कदम फेडरेशन की न्यायिक शाखा (टीईपीजेएफ) के चुनावी न्यायाधिकरण के लिए अंतिम गणना करना और परिणाम का समर्थन करना है।

आईएनई ने बताया कि चुनाव में विपक्षी गठबंधन फुएर्ज़ा वाई कोराज़ोन पोर मेक्सिको के ज़ोचिटल गैलवेज़ को 27.45 प्रतिशत वोट मिले, जबकि तीसरे उम्मीदवार सिटीजन मूवमेंट पार्टी के जॉर्ज अल्वारेज़ को 10.32 प्रतिशत वोट मिले। आईएनई के अनुसार 61.04 प्रतिशत मतदान के लिए 60,115,184 पंजीकृत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर का कार्यकाल सितंबर के अंत में समाप्त हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें