Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

नई मंत्रिपरिषद में राज्यसभा के 11 सदस्यों को किया गया शामिल, पढ़ें नाम

June 10, 2024

नई मंत्रिपरिषद में राज्यसभा के 11 सदस्यों को किया गया शामिल, पढ़ें नाम

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नई मंत्रिपरिषद में 11 राज्यसभा सदस्यों को शामिल किया गया है। मोदी की तीसरी मंत्रिपरिषद में लोकसभा के 59 नवनिर्वाचित सदस्य हैं। नए राज्य मंत्रियों में से रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन न तो लोकसभा के सदस्य हैं और न ही राज्यसभा के तथा उन्हें शपथ लेने के छह महीने के भीतर संसद का सदस्य बनना होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी, 30 कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार वाले पांच राज्य मंत्रियों और 36 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

प्रधानमंत्री मोदी सहित कुल 31 कैबिनेट मंत्रियों में से पांच राज्यसभा सदस्य हैं जबकि उच्च सदन के छह अन्य सदस्य राज्य मंत्री बनाए गए हैं। राज्यसभा के सदस्य मंत्रिपरिषद के कुल सदस्यों का लगभग 15 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करते हैं। कैबिनेट मंत्रियों में जो राज्यसभा सदस्य हैं उनमें जगत प्रकाश नड्डा, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, अश्विनी वैष्णव और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं।

सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा के सदस्य हैं लेकिन इस बार वे लोकसभा के लिए चुने गए हैं। राज्य मंत्री के रूप में शामिल किए गए राज्यसभा सदस्यों में रामदास आठवले, रामनाथ ठाकुर, बी एल वर्मा, एल मुरुगन, सतीश चंद्र दुबे और पबित्र मार्गेरिटा शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें