Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

South Korea ने North Korean की सीमा पर लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार फिर से शुरू किया

June 10, 2024

South Korea ने North Korean की सीमा पर लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार फिर से शुरू किया

सोल: दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया की ओर से बार-बार कूड़े के गुब्बारे भेजने के जवाब में उसकी सीमा पर लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार फिर से शुरू कर दिया है। इस बीच उत्तर कोरिया ने गुब्बारों का एक अतिरिक्त बैच भेजकर जवाबी कार्रवाई की है। दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप ने देश की सेना के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने अधिक विवरण दिए बिना कहा कि लाउडस्पीकर प्रसारण रविवार दोपहर को फिर से शुरू हो गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) द्वारा रविवार को एक आपातकालीन बैठक में उपाय को मंजूरी देने के बाद लाउडस्पीकर प्रसारण फिर से शुरू हुआ। यह पहली बार है जब दक्षिण कोरिया ने जनवरी 2016 के बाद से सीमा के पास प्योंगयांग के खिलाफ प्रचार प्रसारण फिर से शुरू किया है। दक्षिण कोरियाई सेना ने उत्तर कोरिया के चौथे परमाणु परीक्षण के जवाब में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया था। इस बीच उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन और वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति के उप विभाग निदेशक किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया द्वारा नए

प्रचार पत्रक और प्रसारण शुरू करने की स्थिति में एक नई प्रतिक्रिया की घोषणा की। एजेंसी ने किम यो जोंग के हवाले से कहा कि अगर दक्षिण कोरिया सीमा पार पर्चे फैलाने और लाउडस्पीकर से उकसावे में शामिल होने का विकल्प चुनता है, तो इसमें कोई संदेह नहीं है, वे हमारी नयी प्रतिक्रिया देखेंगे। एजेंसी ने यह भी कहा कि प्योंगयांग ने 08 और 09 जून को 1,400 गुब्बारों में 7.5 टन गैर-प्रचार कागज दक्षिण कोरिया भेजा था और वह उसी दिन इसे रोकना चाहता था, लेकिन स्थिति बदल गई।

पिछले हफ्ते उत्तर कोरिया ने 15 टन कचरा ले जाने वाले 3,500 हवाई गुब्बारे दक्षिण कोरिया के सीमावर्ती इलाकों में भेजे थे और कहा था कि यह हाल ही में दक्षिण कोरियाई कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर में प्योंगयांग विरोधी पत्रक भेजने के मामलों में वृद्धि की प्रतिक्रिया थी। दक्षिण कोरियाई नागरिकों को पहले की तरह एक आपातकालीन संदेश भेजा गया था जिसमें उनसे सावधान रहने, गुब्बारों के पास न जाने और पुलिस या निकटतम सेना इकाई को इसकी सूचना देने के लिए कहा गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें