Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में दो ट्रकों की भीषण टक्कर से लगी आग, दोनों ट्रक चालक जिंदा जले

June 10, 2024

हरियाणा में दो ट्रकों की भीषण टक्कर से लगी आग, दोनों ट्रक चालक जिंदा जले

रायपुर रानी। हरियाणा में रायपुर रानी के गांव गोलपुरा के पास नेशनल हाईवे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, आमने-सामने दो ट्रकों की टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद एक ट्रक में लगा सीएनजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसके चलते दोनों ट्रकों में आग लग गई। आग लगने के बाद दोनों ट्रक के चालक जिंदा जल गए। हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।

हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू किया गया। बता दें कि एक ट्रक जिसका नंबर एचआर 58 सी 2409 है, उसका चालक सादिक (22 साल), अपने ट्रक में चेरी लोड कर श्रीनगर से यूपी जा रहा था। दूसरे ट्रक एचआर 58 सी 0063 का चालक रमजान यमुनानगर से पंचकूला की तरफ जा रहा था। दोनों की गोलपुरा गांव के नजदीक टक्कर हो गई।

नेशनल हाईवे पर गोलपुरा गांव के नजदीक पिछले लगभग तीन साल से एक साइड का रोड बंद किया गया है, जो आज तक नहीं खोला गया। इसके चलते हर रोज यहां पर कुछ न कुछ सड़क हादसे होते रहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें