
चंडीगढ़: पंजाब में आज से धान का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में लोगों को बिजली से जुड़ी कोई परेशानी न हो। इसके लिए सीएम भगवंत मान खुद सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने आज दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में बिजली विभाग से जुड़े अधिकारियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक सचिवालय में होगी।
6 जिलों में छोड़ा जाएगा नहर का पानी
राज्य में धान के सीजन के लिए आज 6 जिलों में नहर का पानी छोड़ा जाएगा। श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, मानसा और बठिंडा में आज से नहर का पानी मिलेगा। साथ ही सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे नहर के पानी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। नहरों की सफाई और अन्य कार्य पहले ही पूरे हो चुके हैं।
पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय सीमा की कंटीली तार के पार जिला मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मानसा, बठिंडा, फाजिल्का, फिरोजपुर के अलावा मालवा क्षेत्र में आज से धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। जबकि पिछले साल मालवा में धान की रोपाई 16 जून से शुरू हुई थी। राज्य के बाकी जिलों में धान की रोपाई की तारीख 15 जून से तय की गई है। जबकि पिछले साल आखिरी चरण में धान की रोपाई 9 जिलों में 21 जून से शुरू हुई थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...