Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र पाल मल्होत्रा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नड्डा व पीयूष गोयल से की मुलाकात

June 11, 2024

भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र पाल मल्होत्रा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नड्डा व पीयूष गोयल से की मुलाकात

चंडीगढ़: एनडीए सरकार के नए केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रालयों की घोषणा के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पीयूष गोयल से मुलाकात की। उन्होंने दोनों केंद्रीय मंत्रियों को शुभकामनाएं देने के साथ चंडीगढ़ के विकास को लेकर भी बात की। उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के दौरान बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जनता के बीच पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने तीसरी बार मोदी सरकार के नारे के साथ यहां समुचित विकास का आश्वासन दिया था।

मल्होत्रा ने नड्डा से मुलाकात के दौरान चंडीगढ़ पीजीआई के कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यानाकर्षण कराने के साथ उन्होंने हेल्थ सर्विस के मामले में और बेहतर बनाने की बात की। मल्होत्रा ने मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में बताया है कि केंद्रीय मंत्री नड्डा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि चंडीगढ़ पीजीआई में महत्वपूर्ण विषयों पर गौर करने के साथ प्राथमिकता के आधार पर सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार देश के सभी राज्यों में विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें