Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Samsung ने 2024 QLED 4K प्रीमियम टीवी सीरीज की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

June 12, 2024

Samsung ने 2024 QLED 4K प्रीमियम टीवी सीरीज की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने सोमवार को भारत में 65,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर 2024 क्यूएलईडी 4के टीवी सीरीज लॉन्च की। 2024 क्यूएलईडी 4के टीवी लाइन-अप ढेर सारे प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है।टीवी तीन साइज — 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच में आएगा। यह सोमवार से सैमसंग डॉट कॉम और अमेजन डॉन इन पर उपलब्ध है।

सैमसंग इंडिया के विजुअल डिस्प्ले बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मोहनदीप सिंह ने कहा, “पिछले कुछ सालों में कॉन्टेंट की खपत में तेजी से बदलाव आया है। यूजर्स ज़्यादा शानदार और प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस की मांग कर रहे हैं। इस मांग को पूरा करने के लिए हमने 2024 क्यूएलईडी 4के टीवी सीरीज़ लॉन्च की है, जो प्रीमियम और बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस की दुनिया में एक नया कदम है।”

2024 क्यूएलईडी 4के टीवी सीरीज़ क्वॉन्टम प्रोसेसर लाइट 4के दिया गया है। यह एक शक्तिशाली प्रोसेसर है जो विजुअल और ऑडियो पोजीशन को जरूरत के मुताबिक सेट करता है।

यूजर्स चाहे जो भी कंटेंट देख रहे हों, उसका रिज़ॉल्यूशन कुछ भी हो, अल्टीमेट 4के अपस्केलिंग फीचर बेहतरीन विज़ुअल प्रदान करता है। यूजर इस पर रियल पिक्चर क्वालिटी का आनंद ले सकते हैं कि टीवी अपने आप लगभग-4के लेवल में अपग्रेड हो जाता है।

किसी कॉन्टेंट के देखने और सुनने के अनुभव को शानदार बनाने के लिए 2024 क्यूएलईडी 4के TV सीरीज़, क्यू-सिंफनी, ओटीएस लाइट और अडेप्टिव साउंड फीचर्स से लैस है, जिससे यूजर्स ऑन-स्क्रीन मूवमेंट को ऐसे महसूस कर सकते हैं जैसे कि वह वास्तविक हो।

ये भी पढ़ें: एक हुनर ऐसा भी…कबाड़ और पुराने सामान से व्यक्ति ने तैयार की सोलर कार, बनाने में आया मात्र इतना खर्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें