Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajkumar Hirani, SS Rajamouli और Nitesh Tiwari सहित, जानें इंडस्ट्री के इन 5 बड़े डायरेक्टर्स के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

June 12, 2024

Rajkumar Hirani, SS Rajamouli और Nitesh Tiwari सहित, जानें इंडस्ट्री के इन 5 बड़े डायरेक्टर्स के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

मुंबई: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में राजकुमार हिरानी, ​​नितेश तिवारी, संजय लीला भंसाली, विधु विनोद चोपड़ा और एसएस राजामौली जैसे कई टॉप डायरेक्टर्स हाल के समय में अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट्स पर काम करने में बिजी हैं।

राजकुमार हिरानी:

अपनी अनोखी स्टोरी टेलिंग और दिल को छू लेने वाले नैरेटिव्स के लिए मशहूर राजकुमार हिरानी अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए स्क्रिप्ट्स की समीक्षा कर रहे हैं। हालांकि, इस बारे में सभी जानकारी गुप्त रखी गई है, ऐसे में फैंस उनके प्रोजेक्ट के बारे में और ज्यादा जानने के लिए बेताब हैं। उनकी नई फिल्म के लिए तैयारियां चल रही हैं, ऐसे में उनसे एक बार फिर शानदार कहानी के जरिए कभी ना भूलने वाली की भी उम्मीद की जा रही है, जो उनकी प्रभावशाली फिल्मों की विरासत में योगदान देगी।

नितेश तिवारी:

नितेश तिवारी की अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों से पता चला है कि वह फिलहाल एक बड़े प्रोजेक्ट में शामिल हैं, हालांकि उसके बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। “दंगल” और “छिछोरे” जैसी शानदार फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले नितेश के अगले प्रोजेक्ट को लेकर इंडस्ट्री के इनसाइडर से लेकर फैंस तक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इनकी फिल्मों में इमोशंस के साथ ही कमर्शियल अपील होती है। वहीं, अब जब उनके अगले प्रोजेक्ट के बड़ा बताया जा रहा है तो उनसे उम्मीदें भी अब ज्यादा है।

संजय लीला भंसाली:

संजय लीला भंसाली “हीरामंडी 2” के साथ एक बार फिर दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। शो के पहले इंस्टॉलमेंट की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, भंसाली का मकसद एक और शानदार विजुअल और इमोशन से भरी कहानी को सभी के सामने लाना है।

विधु विनोद चोपड़ा:

विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी पिछली फिल्म 12th फेल की सफलता के बाद अपनी ऑडियंस के लिए बेहतरीन कंटेंट बनाने का वादा किया है। 12th फेल को अपनी दमदार कहानी और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए खूब सारी सराहना मिली है। जो चोपड़ा के लिए एक महत्वपूर्ण जीत थी।

एसएस राजामौली:

‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ को डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली सुपरस्टार महेश बाबू के साथ अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट को बनाने के लिए तैयार हो रहे हैं। फिल्म फिलहाल प्री प्रोडक्शन फेज में है, और इसे लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। राजामौली बड़ी फिल्में बनाने में सच में बहुत अच्छे हैं, और इस नए प्रोजेक्ट के लिए महेश बाबू के साथ उनका काम करना कुछ कमाल का लेकर आने वाला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें