Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aamir Khan ग्रैंड तरीके से मनाएंगे अपनी अम्मी के 90वें जन्मदिन का जश्न, कई शहरों से परिवार और दोस्तों को दिया है निमंत्रण

June 12, 2024

Aamir Khan ग्रैंड तरीके से मनाएंगे अपनी अम्मी के 90वें जन्मदिन का जश्न, कई शहरों से परिवार और दोस्तों को दिया है निमंत्रण

मुंबई : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी अम्मी के 90वें जन्मदिन को बेहद खास बनाने की प्लानिंग में हैं। दरअसल, 13 जून को जन्मदिन मनाने के लिए वह अलग-अलग शहरों से कुल 200 से ज्यादा परिवार के सदस्यों को लेकर आने वाले हैं। आमिर के एक नजदीकी सोर्स ने कहा है, “आमिर खान 13 जून को अपनी मां का जन्मदिन मनाने के लिए अलग अलग शहरों से 200 से ज्यादा परिवार के सदस्यों और दोस्तों को ला रहे हैं।

पिछले 1 साल से उनकी तबीयत ठीक नहीं है। अब जब उनकी तबीयत ठीक हो गई है तब सभी एक बड़ा गेट टूगेदर करने की तैयारी कर रहे हैं। इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए भारत भर से परिवार और दोस्तों को लाया जाएगा। इस मौके पर लोग बनारस, बेंगलुरु, लखनऊ, मैसूर और दूसरे राज्यों से आ रहे हैं। यह कहना होगा कि आमिर खान की मां का जन्मदिन उनके मुंबई रेसिडेंस में एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होने वाला है।

आमिर खान एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी मां जीनत हुसैन से बेहद प्यार करते हैं, इतना ही नहीं सुपरस्टार उनके साथ एक खास बॉन्ड भी शेयर करते हैं। एक्टर अपनी मां से बेहद करीब हैं। वे अक्सर अपनी फिल्मों और स्क्रिप्ट्स के लिए उनसे अप्रूवल लिया करते हैं। कहा जाए तो उनकी मां उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक अहम रोल अदा करती हैं। आमिर खान ने अपनी मां को पवित्र हज यात्रा के लिए मक्का ले जाकर उनसे किया वादा पूरा किया। इतना ही नहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बुजुर्ग मां की देखभाल के लिए अपने करियर से ब्रेक लेने का फैसला किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें