Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, 5 सैनिक,1 पुलिसकर्मी घायल

June 12, 2024

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, 5 सैनिक,1 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू: डोडा जिले में बुधवार तड़के हुए आतंकवादी हमले में सेना के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने मंगलवार-बुधवार की रात करीब 1:45 बजे डोडा के चत्तरगल्ला इलाके में सेना और स्थानीय पुलिस की एक चौकी पर हमला किया।

उन्होंने कहा, ‘आतंकवादियों की शुरुआती गोलीबारी में सेना के पांच जवान और एक एसपीओ घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकवादियों पर लगातार गोलीबारी की।‘ सूत्रों के अनुसार, घायलों को भद्रवाह कस्बे के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने घायलों की हालत स्थिर बताई है। सूत्रों ने बताया कि ‘इलाके में गोलीबारी बंद हो गई है, लेकिन अब वहां तलाशी अभियान चल रहा है‘।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें