Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman लगातार सातवां बजट पेश कर बनायेगी रिकार्ड

June 13, 2024

वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman लगातार सातवां बजट पेश कर बनायेगी रिकार्ड

नयी दिल्ली: वित्त एवं कंपनी मामलों के मंत्री के तौर पर बुधवार को अपना कार्यभार संभालने वाली श्रीमती निर्मला सीतारमण जुलाई में चालू वित्त वर्ष का पूर्ण बजट पेश कर एक नया रिकार्ड कायम करेंगी। देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण ने अब एक अंतरिम बजट सहित छह बजट पेश किए हैं और जुलाई का बजट उनका लगातार सातवां बजट होगा । श्रीमती सीतारमण ने बुधवार को लगातार दूसरी सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री का पदभार संभाला। वह जुलाई में वर्ष 2024-25 का पूर्ण केंद्रीय बजट पेश करेंगी जिस पर सभी की निगाहें होंगी।

उम्मीद है कि वह अपने आगामी बजट प्रस्ताव में अगले पांच वर्षों के लिए सरकार के आर्थिक दृष्टिकोण और प्रमुख नीतिगत रुझानों की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगी। श्रीमती सीतारमण इसके अतिरिक्त, बजट में विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के उपायों को लागू करके बेरोजगारी को दूर करने पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं। श्रीमती सीतारमण लगातार सात बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बनने की राह पर हैं जो एक नया इतिहास होगा। जुलाईम में वह सबसे अधिक बार बजट प्रस्तुत करने वाले वित्त मंत्री के रूप में मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को तोड़ देंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें