Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर अभद्र टिप्पणी करने के लगाये आरोप

June 12, 2024

आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर अभद्र टिप्पणी करने के लगाये आरोप

नयी दिल्ली: दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि हमसे नफ़रत की वजह से दिल्ली वालों के हक़ का पानी मत रुकवाइये।

हरियाणा से मिलने वाले दिल्ली के हिस्से के पानी पर दोनों राज्यों के बीच जारी आरोप प्रत्यारोप पर सुश्री आतिशी ने आज सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक्स पर कहा,“आज राजभवन ने सभी पत्रकारों को एक प्रेस विज्ञप्ति भेजा। उसमें मुझे बहुत गालियाँ दी हैं। मेरे बारे में बहुत ख़राब बातें कहीं है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें