Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Maan ने तिहाड़ जेल में केजरीवाल से की मुलाकात

June 13, 2024

CM Maan ने तिहाड़ जेल में केजरीवाल से की मुलाकात

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल में आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिले। जानकार सूत्रों का कहना है कि भगवंत सिंह मान ने केजरीवाल के साथ पंजाब में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा की और उनको जानकारी दी कि किन कारणों से पार्टी कुछ सीटों पर अच्छा प्रदर्शन कर सकी और कुछ पर हार का मुंह देखना पड़ा। पंजाब में लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 3 सीटें मिली हैं। संगरूर सीट से आम आदमी पार्टी ने बड़ी भारी जीत हासिल की है और इस प्रकार पार्टी को होशियारपुर में भी सफलता मिली है।

श्री आनंदपुर साहिब में भी आम आदमी पार्टी को जीत हासिल हुई है। भगवंत मान पिछले दिनों में पार्टी के विधायकों और दूसरे नेताओं के साथ लोकसभा के नतीजों पर चर्चा कर चुके हैं। इस चुनाव में संगरूर से मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को जीत मिली है। अब मीत हेयर को मंत्रिमंडल तथा विधानसभा से इस्तीफा देना पड़ेगा। इस्तीफे कारण कैबिनेट में एक मंत्री का स्थान खाली हो जाएगा। पहले भी 2 कैबिनेट मंत्री के पद खाली पड़े हैं।

पता चला है कि भगवंत सिंह मान ने केजरीवाल के साथ कैबिनेट में 3 मंत्रियों को लेने के लिए नामों पर चर्चा की है। मुख्यमंत्री उन 3 विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान देंगे, जिनकी कारगुजारी लोकसभा चुनाव में अच्छी रही है और जिनके हलकों में से पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अच्छी बढ़त बनाई है।

पता चला है कि सरदूलगढ़ हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली को मंत्री बनाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव में उसके हलके में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 5 मंत्रियों को भी चुनाव मैदान में उतारा था। लेकिन उनमें से 4 को हार का मुंह देखना पड़ा, सिर्फ गुरमीत सिंह मीत हेयर ही विजयी रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें