Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुवैत आग दुर्घटनाः मृतक भारतीयों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की राशि देगी सरकार

June 12, 2024

कुवैत आग दुर्घटनाः मृतक भारतीयों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की राशि देगी सरकार

नयी दिल्ली: सरकार ने कुवैत में आग दुर्घटना में मारे गए भारतीय श्रमिकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

यह अनुग्रह राशि प्रधानमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर कुवैत में आग त्रासदी को लेकर समीक्षा बैठक की।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान मोदी ने निर्देश दिया कि भारत सरकार को हर संभव सहायता प्रदान करनी चाहिए। विदेश राज्य मंत्री को राहत उपायों की निगरानी करने और पार्थिव शरीरों को शीघ्र वापस लाने के लिए तुरंत कुवैत जाना चाहिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें