Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायल ने लेबनान में वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर के हत्या की पुष्टि की, हमले में तीन अन्य लोग गए मारे और 10 घायल

June 13, 2024

इजरायल ने लेबनान में वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर के हत्या की पुष्टि की, हमले में तीन अन्य लोग गए मारे और 10 घायल

यरूशलेम : इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि उसने दो दिन पहले दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले में वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर सामी तालेब अब्दुल्ला को मार गिराया। सेना ने बुधवार को एक बयान में कहा, हमले में हिज्बुल्लाह के नस्र यूनिट के कमांडर सामी तालेब अब्दुल्ला को मार गिराया गया। उसने कहा कि वह दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के सबसे वरिष्ठ कमांडरों में से एक था।

उन्होंने बताया कि सेना ने हमले का वीडियो फुटेज जारी किया है, जिसमें एक इमारत पर बमबारी दिखाई गई है, जो सेना के अनुसार टायर जिले के जौइया शहर में हिजबुल्लाह का कमांड सेंटर थी। इस केंद्र का इस्तेमाल दक्षिण-पूर्वी लेबनान से इजरायल के खिलाफ हमला करने के लिए किया जाता था।55 वर्षीय सामी तालेब अब्दुल्ला को हिजबुल्लाह में हज अबू तालेब के रूप में जाना जाता था। इजरायली सेना के अनुसार वो इसका कमांडर था।

लेबनानी टीवी चैनल अल-जदीद ने अब्दुल्ला की मौत की पुष्टि की, साथ ही कहा कि हमले के दौरान तीन अन्य लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। बुधवार की सुबह, हिजबुल्लाह ने घोषणा की कि उसने उत्तरी इजरायल में सैन्य ठिकानों पर रॉकेट, ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। इजरायली सेना के अनुसार, लेबनान से इजरायल की ओर कम से कम 170 प्रोजेक्टाइल दागे गए। इजरायल और हिजबुल्लाह 8 अक्टूबर, 2023 से लेबनान-इजरायल बॉर्डर पर गोलीबारी कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें