Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kill Trailer: चलती ट्रेन में शूट हुआ एक्शन सीन, ‘किल’ का ट्रेलर खड़े कर देगा आपके रोंगटे, जाने फिल्म की रिलीज डेट

June 13, 2024

Kill Trailer: चलती ट्रेन में शूट हुआ एक्शन सीन, ‘किल’ का ट्रेलर खड़े कर देगा आपके रोंगटे, जाने फिल्म की रिलीज डेट

मुंबई : बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की आने वाली फिल्म किल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। धर्मा प्रोडेक्शन के बैनर तले बनीं करण जौहर की फिल्म किल का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस बार करण जौहर ने रोमांस से हटकर दर्शोकों के लिए एक्शन से भरपूर फिल्म लेकर आए है। किल फिल्म अपने नाम की तरह की किलर मूवी साबित हो रही है। इसमें गजब के एक्शन सीन दिखाए गए है।

चलती ट्रैन में दिखा गजब का एक्शन

फिल्म किल में मुख्य भूमिका लक्ष्य लालवानी ने निभायी है।‘ किल’ के ट्रेलर की शुरुआत लक्ष्य नाम के सैनिक से होती है, जो ट्रेन में अपनी गर्लफ्रेंड तान्या मानिकतला को प्रपोज करता है। हालांकि, उनका ये रोमांटिक सफर कुछ ही देर में एक बुरे सपने में बदल जाता है, क्योंकि ट्रेन में गुंडों की एक टोली आ जाती है और तान्या के किरदार को बंदी बना लेती है। इसके बाद शुरू होता है खूनी खेल। लक्ष्य, एक अचानक रक्षक से राक्षस बन जाता है। इसके बाद एक-एक कर वो गुंडों को ढूंढ- ढूंढ कर मारता है। कुछ ही देर में चलती ट्रेन लाशों से भर जाती है।

‘किल’ इस दिन होगी रिलीज़

धर्मा प्रोडक्शंस और गुनीत मोंगा की सिख्या एंटरटेनमेंट ने ‘किल’ का प्रोडक्शन किया है। वहीं, निखिल नागेश भट्ट ने फिल्म को निर्देशित किया है। ‘किल’ में टीवी पर्सनैलिटी और कोरियोग्राफर राघव जुयाल भी शामिल हैं, उन्होंने मेन विलेन का किरदार निभाया है। ‘किल’ 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें