Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup 2024 : रदरफोर्ड ,अल्जारी और गुडाकेश ने किया कमाल, तीसरी जीत के साथ वेस्टइंडीज ने किया सुपर आठ में प्रवेश

June 13, 2024

T20 World Cup 2024 : रदरफोर्ड ,अल्जारी और गुडाकेश ने किया कमाल, तीसरी जीत के साथ वेस्टइंडीज ने किया सुपर आठ में प्रवेश

टरूबा : शरफेन रदरफोर्ड नाबाद (68) की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद अल्जारी जोसेफ चार विकेट तथा गुडाकेश मोती तीन विकेट की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्वकप के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 13 रनों से हरा दिया है। इस तीसरी जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम सुपर आठ में पहुंच गई है। वेस्टइंडीज के 149 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ओवर में डेवन कॉन्वे (5) का विकेट गवां दिया। छठें ओवर में जोसेफ ने फिन ऐलन (26) आउट कर वेस्टइंडीज को दूसरी सफलता दिलाई।

कप्तान केन विलियमसन (1) रचिन रविंद्र (10) को गुडाकेश मोटी ने आउट कर पवेलियन भेज दिया। 11वें ओवर में मोटी ने डैरिल मिचेल (12) को बोल्ड कर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया। जिमी नीशम (10), ट्रेंट बोल्ट (7) रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने 33 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए सर्वाधिक (40) रन बनाए। मिचेल सैंटनर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 136 रन ही बना सकी और 13 रन से मुकाबला हार गई। इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

वेस्टइंडीज के रदरफोर्ड को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब से नवाजा गया। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने 19 रन देकर चार विकेट लिए। गुडाकेश मोटी ने 25 पर तीन विकेट चटकाए। अकील हुसैन और आंद्रे रसल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रहीं। पहले ओवर में जॉनसन चार्ल्स (शून्य) का विकेट गवांने उसके बाद 30 के स्कोर पर अपने पांच बल्लेबाजों के आट होने से वेस्टइंडीज की टीम संकट पर में फंस गई थी।

निकोलस पूरन (17), रॉस्टन चेज (शून्य) कप्तान रोवमन पॉवेल (1) और ब्रैंडन किंग (9) रन बनाकर आउट हुए। ऐसे समय में शेरफेन रदरफोर्ड ने शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए 39 गेंद में 68 नाबाद रन ठोक डाले। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और छह छक्के लगाए। अकील हुसैन (15), आंद्रे रसल (14) और रोमारियो शेफर्ड (13) रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 149 का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट लिए। टिम साउदी और लॉकी फर्ग्युसन को दो-दो विकेट मिले। जिमी नीशम और मिचेल सैंटनर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें