Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

DGP Gaurav Yadav ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, अपराध के खिलाफ कार्ययोजना की तैयार

June 13, 2024

DGP Gaurav Yadav ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, अपराध के खिलाफ कार्ययोजना की तैयार

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद स्थानीय प्रशासन फिर से सक्रिय हो गया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और रेंज एडीजी/आईजी/डीआईजी, सीपी, एसएसपी, जिलों में तैनात सभी राजपत्रित अधिकारी और पंजाब के सभी एसएचओ समेत अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। बैठक के दौरान डीजीपी ने संगठित अपराध, नशा तस्करी और आतंकवाद के खिलाफ किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पुलिस थानों में मौजूद रहने के निर्देश भी दिए।

एक्स पर एक पोस्ट में, उन्होंने कहा, कि “संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा करने और कार्य योजना तैयार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, रेंज एडीजी/आईजी/डीआईजी, सीपी, एसएसपी, जिलों में तैनात सभी राजपत्रित अधिकारियों और पंजाब के सभी एसएचओ के साथ आज वीसी के माध्यम से एक राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। सभी अधिकारियों को पेशेवर पुलिसिंग करने, क्षमता निर्माण करने और सार्वजनिक शिकायतों के निवारण के लिए सभी कार्य दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने कार्यालयों में उपलब्ध रहने का निर्देश दिया।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें