Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग और न्यूजीलैंड के गवर्नर-जनरल की मुलाकात

June 13, 2024

ली छ्यांग और न्यूजीलैंड के गवर्नर-जनरल की मुलाकात

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 13 जून को वेलिंगटन गवर्नमेंट हाउस में न्यूज़ीलैंड की गवर्नर-जनरल सिंडी किरो के साथ मुलाकात की। इस मौके पर ली छ्यांग ने किको को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को अभिवादन पहुंचाया। ली छ्यांग ने कहा कि चीन और न्यूज़ीलैंड के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के बाद पिछले 52 सालों में द्विपक्षीय संबंधों का बड़ा विकास हुआ। चीन और न्यूज़ीलैंड के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदार संबंधों की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ पर मेरी वर्तमान यात्रा मित्रता और सहयोग का प्रतीक है। चीन न्यूज़ीलैंड के साथ द्विपक्षीय संबंधों के व्यापक रणनीतिक साझेदार संबंधों को नये स्तर पर पहुंचाना चाहता है, ताकि दोनों देशों, यहां तक कि पूरी दुनिया के लोगों को फायदा पहुंच सके।

ली छ्यांग ने आगे कहा कि चीन और न्यूज़ीलैंड की विकास विचारधारा, सांस्कृतिक मूल्य और अंतर्राष्ट्रीय रुख मिलते-जुलते हैं। कई सालों से दोनों देशों को एक-दूसरे के विकास से लाभ मिला। दोनों पक्षों को हमेशा समान विकास का साझेदार बनना चाहिए। चीन न्यूज़ीलैंड के साथ शिक्षा और संस्कृति में आदान-प्रदान मजबूत करना चाहता है और लोगों के बीच आवाजाही का विस्तार करना चाहता है।

किको ने ली छ्यांग से शी चिनफिंग को उनका संदेश पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि न्यूज़ीलैंड चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाना चाहता है। इसके साथ ही न्यूज़ीलैंड चीन के साथ जलवायु परिवर्तन आदि वैश्विक मामलों का समान मुकाबला करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें