Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

NEET Controversy : ग्रेस मार्क्‍स पाने वाले 1,563 छात्रों को फिर से देनी होगी परीक्षा

June 14, 2024

NEET Controversy : ग्रेस मार्क्‍स पाने वाले 1,563 छात्रों को फिर से देनी होगी परीक्षा

नई दिल्ली: नीट परीक्षा रिजल्ट विवाद में वीरवार को सुप्रीम कोर्ट में धांधली को लेकर दायर 3 याचिकाओं पर सुनवाई हुई जिसमें नैशनल टै¨स्टग एजैंसी ने नीट में ग्रेस मार्क्‍स वाले उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प दिया है। इस फैसले के बाद अब 1,563 छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। उनका स्कोर कार्ड रद्द कर दिया गया है। उनको फिर से 23 जून को परीक्षा देनी होगी और रिजल्ट 30 जून को आएगा।
वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने नीट काऊंसलिंग पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। परीक्षा में उम्मीदवारों को दिए गए ग्रेस मार्क्‍स पर कोर्ट में वीरवार को दलीलें पेश की गईं। जिन उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्‍स दिए गए, उनको अब ओरिजिनल मार्क ही दिया जाएगा। उनके पास ओरिजिनल मार्क्‍स रखने या फिर से परीक्षा देने का ऑप्शन है। कोर्ट ने याचिकाकत्र्ताओं से कहा कि एनटीए ने आपकी बात मान ली है और वह ग्रेस मार्क्‍स को हटा रहे हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हर उम्मीदवार दोबारा परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा। दोबारा परीक्षा सिर्फ वही अभ्यर्थी दे सकेंगे, जिनका समय कम कर दिया गया था। सुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच को बताया गया कि 1,563 उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड वापस ले लिए गए हैं और रद्द कर दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें