Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup: कनाडा के खिलाफ मैच के बाद भारत में वापसी कर सकतें है Shubhamanऔर Avesh

June 14, 2024

T20 World Cup: कनाडा के खिलाफ मैच के बाद भारत में वापसी कर सकतें है Shubhamanऔर Avesh

नई दिल्ली: भारतीय टीम के रिजर्व खिलाड़ी शुभमन गिल और आवेश खान कनाडा के खिलाफ मैच के बाद मौजूदा टी20 विश्व कप से टीम का साथ छोड़ भारत लौट आएंगे। टीम इंडिया में बैकअप के तौर पर दोनों खिलाड़ी टीम के बाकी सदस्यों के साथ फ्लोरिडा गए। गिल और आवेश उन चार सदस्यीय रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे।

वहीं, दो और अन्य रिजर्व खिलाड़ी खलील अहमद और रिंकू सिंह टीम के साथ बने रहेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, गिल और आवेश दोनों खिलाड़ियों का साथ टीम इंडिया के साथ केवल यूएस लेग तक ही था। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ग्रुप चरण में लगातार तीन मैच जीतकर टूर्नामेंट के सुपर आठ चरण में पहुंच गई।

यूएस लेग के अपने आखिरी मैच में भारत शनिवार को फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में कनाडा से भिड़ेगा। भारत ने आयरलैंड, पाकिस्तान और यूएसए को हराकर अब तक टूर्नामेंट में ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया है। फ्लोरिडा में खराब मौसम की स्थिति भारत की जीत की लय में खलल डाल सकती है। फिलहाल फ्लोरिडा में बाढ़ जैसी स्थिति ने स्थानीय लोगों के लिए कहर बरपाया है।

माना जा रहा है कि टी20 विश्व कप के कुछ और मैच भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, रिंकू और खलील टीम के साथ रहेंगे और ब्रिजटाउन, बारबाडोस जाएंगे जहां भारत 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला सुपर आठ मैच खेलेगा। अन्य दो सुपर आठ मैच 22 जून को एंटीगा और 24 जून को सेंट लूसिया में होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें