Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘फुकरे’ के 11 साल, मेकर्स ने शेयर किया अनदेखा BTS Video

June 14, 2024

एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘फुकरे’ के 11 साल, मेकर्स ने शेयर किया अनदेखा BTS Video

मुंबई : एक्सेल एंटरटेनमेंट के सबसे पसंदीदा प्रोडक्शंस में से एक फुकरे फ्रेंचाइजी है, जो 2013 में शुरू हुई थी और अब अपनी 11वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही है। ह्यूमर, ट्विस्ट और अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट से भरपूर यह फिल्म आज भी हमारे दिलों में ताज़ा है। इस फिल्म में सिर्फ मजेदार कॉमेडी नहीं है, बल्कि इसने सभी को हनी, लाली, जफर भाई, चूचा, पंडितजी और भोली पंजाबन जैसे कुछ यादगार किरदार भी दिए हैं, जो आज भी हमारे दिलों पर राज करते हैं।

फिल्म की रिलीज के 11 साल पूरे होने पर मेकर्स ने दर्शकों को यादों के सफर पर ले जाने की तैयारी की है। दरअसल, मेकर्स ने खूबसूरत बिहाइंड द सीन्स का वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में हम टीम द्वारा फिल्म को ह्यूमर से भरा एंटरटेनर बनाने के विजन पर बात करते हुए देख सकते हैं।

वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है:

“फुकरापंती के 11 साल पूरे! जुगाड़ से लेकर मजेदार कारनामों तक, यहां देखिए #11YearsOfFukrey.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

अपनी रिलीज़ के बाद से ही फुकरे ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है, इसे बहुत सारा प्यार और बेहतरीन रिव्यूज भी मिले हैं। इतना ही नहीं पब्लिक डिमांड और इसकी पॉपुलैरिटी के कारण, फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा भी रिलीज़ किया जा चुका है। फुकरे के बाद, फुकरे फ्रेंचाइजी के दो और इंस्टॉलमेंट आए हैं, जिसमें फुकरे रिटर्न्स और फुकरे 3 का नाम शामिल है। बता दें कि यह दोनों ही बड़ी हिट रहीं हैं।

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा को-फाउंडेड एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लगातार जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल चाहता है जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। इन सब के साथ उन्होंने इंडस्ट्री में उनकी पोजीशन को मजबूत किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें