Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेज रफ्तार बस का अचानक फटा टायर, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में घुसी, दो की मौत, 25 से अधिक लोग घायल

June 15, 2024

तेज रफ्तार बस का अचानक फटा टायर, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में घुसी, दो की मौत, 25 से अधिक लोग घायल

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में शुक्रवार देर रात यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि 25 से ज्यादा घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझीआटगांव के पास हुई। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार में बस का टायर अचानक से फट गया।

टायर फटने के साथ ही बस अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी। घटना में दो लोगों की मौके पर ही जान चली गयी, वहीं 25 से ज्यादा यात्री घायल है। घायलों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इस दुर्घटना में बस के ड्राइवर और खलासी दोनों की मौत हुई है। बस महेंद्र ट्रेवल्स की बतायी जा रही है। इधर घटना के बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें