Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वाति मालीवाल मामला : CM केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार की न्यायिक हिरासत बढ़ी

June 15, 2024

स्वाति मालीवाल मामला : CM केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार की न्यायिक हिरासत बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार की न्यायिक हिरासत 22 जून तक बढ़ा दी। विभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। उन पर 13 मई को आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास के भीतर मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप है।

दिल्ली पुलिस ने अदालत से कुमार की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। बचाव पक्ष के वकील ने इसका विरोध किया, लेकिन सरकारी वकील ने कहा कि वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं। इससे पहले तीस हजारी कोर्ट कुमार की जमानत याचिका खारिज कर चुका है।

स्वाति मालीवाल ने 17 मई को दिल्ली पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने बताया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर 13 मई को उन्हें किस प्रकार उत्पीड़न और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें