Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Allu Arjun की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट टली, खबर में जानिए इसकी वजह

June 16, 2024

Allu Arjun की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट टली, खबर में जानिए इसकी वजह

मुंबई: अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज डेट टल गई है। अब यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज नहीं होगी। ट्रैक टॉलीवुड के अनुसार, कुछ पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यों की वजह से फिल्म की रिलीज अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। फिल्म के एडिटर कार्तिक श्रीनिवास ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया है। सूत्रों का कहना है कि डायरेक्टर सुकुमार वीएफएक्स के कारण फिल्म के कुछ हिस्सों पर दोबारा विचार कर रहे हैं।

बेहतर क्वालिटी के लिए उन्हें दोबारा शूट करना चाहते हैं। हालांकि, फिल्म निर्माता की ओर से फिल्म की रिलीज टालने पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब इसके दिवाली के दौरान रिलीज होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट टलने की खबरों के बीच, हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों के निर्माता अब अपनी फिल्मों की रिलीज डेट 15 अगस्त तय कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें