Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ विस्फोट, 2 की मौत व 4 घायल

June 16, 2024

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ विस्फोट, 2 की मौत व 4 घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) के विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने ‘शिन्हुआ’ को बताया कि यह घटना प्रांत के कुर्रम जिले में हुई।

जहां नागरिकों को ले जा रहा एक वाहन सड़क किनारे लगाए गए उपकरण की चपेट में आ गया। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। विस्फोट में वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया और पुलिस ने जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी। अभी तक किसी समूह या व्यक्ति ने हमले के जिम्मेदारी नहीं ली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें