Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के राज्यपाल गुरुद्वारा पौंटा साहिब में हुए नतमस्तक,देश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

June 16, 2024

पंजाब के राज्यपाल गुरुद्वारा पौंटा साहिब में हुए नतमस्तक,देश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

हिमाचल प्रदेश/चंडीगढ़:पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित आज पवित्र गुरुद्वारा पौंटा साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लोगों के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा। गुरुद्वारा अधिकारियों और सिख संगत ने श्री पुरोहित का हार्दिक स्वागत किया।

उन्होंने धार्मिक समारोह में बड़ी श्रद्धा के साथ भाग लिया। राज्यपाल पुरोहित ने कहा, ‘‘गुरुद्वारा पौंटा साहिब लाखों लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है। यह आध्यात्मिक मार्गदर्शन और नैतिक शक्ति का प्रतीक है। मैं पंजाब के लोगों की खुशहाली और कल्याण के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगता हूं। हम इसी तरह सद्भावनापूर्वक रहना जारी रखें और अपने राज्य की समृद्धि के लिए काम करें’’।

गुरुद्वारा पौंटा साहिब के बारे में:

हिमाचल प्रदेश में यमुना नदी के तट पर स्थित गुरुद्वारा पौंटा साहिब एक महत्वपूर्ण सिख तीर्थ स्थल है। यह वह स्थान है जहां दसवें सिख गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ठहरे थे और यह एक आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल है। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी यहां चार साल से अधिक समय तक रहे और यहीं पर उन्होंने दसम् ग्रंथ की रचना की थी। इसलिए, इस गुरुद्वारा साहिब का दुनिया भर में सिख धर्म के अनुयायियों के बीच उच्च ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें