Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather update: राजधानी दिल्ली में लू का ऑरेंज अलर्ट, जून की गर्मी ने तोड़ा कई सालो का रिकॉर्ड ! जाने मौसम का हाल

June 17, 2024

Weather update: राजधानी दिल्ली में लू का ऑरेंज अलर्ट, जून की गर्मी ने तोड़ा कई सालो का रिकॉर्ड ! जाने मौसम का हाल

Weather update : जून की प्रचंड गर्मी से हर किसी का बुरा हाल है। दिल्ली और पंजाब ने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। लोग इस भीषण गर्मी से बहुत परेशान है। वही पहाड़ी इलाको में भी लोगो को भीषण गर्मी का समाना करना पड़ रहा है।

IMD ने किया लू का ऑरेंज अलर्ट

देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप दिख रहा है। लोगो को इस चिलचिलाती धूप में प्रचंड गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि फ़िलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने ने अभी कोई आसार नहीं है। IMD ने अनुसार शाम के समय 35 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से धूल भरी आंधी भी चल सकती हैं। वही अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका है।

पंजाब सहित उत्तर भारत में भीषण गर्मी

पंजाब सहित उत्तर भारत में भी भीषण गर्मी व लू का दौर जारी है। वही कल चार जिले में अमृतसर, पटियाला,लुधियाना और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी व लू चली। अति लू के वजह से लुधियाना सबसे गर्म रहा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार वर्ष 1958 के बाद पहली बार लुधियाना में लगातार दो दिनों से दिन का तापमान 47 से 47.2 डिग्री के बीच चल रहा है। वही कल लुधियाना का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा था। पंजाब के कुछ राज्यों भीषण गर्मी का प्रकोप दिखेगा।

इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट

IMD यानि मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी के अधिकांश हिस्सों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। IMD ने बताया कि 17-18 जून तक गर्मी इसी तरह से सताएगी। वही जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि में अगले एक-दो दिन कमोबेश यही स्थिति रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें