Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीडीएस जनरल अनिल चौहान जम्मू पहुंचे, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे

June 17, 2024

सीडीएस जनरल अनिल चौहान जम्मू पहुंचे, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे

जम्मू। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान सोमवार को जम्मू के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां वह क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति और अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को वार्षकि अमरनाथ यात्र के लिए सुरक्षा स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की थी, जिसके तुरंत बाद जनरल चौहान का जम्मू दौरा हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सीडीएस चौहान नागरोटा में 16 कोर मुख्यालय पहुंचे, जहां वह क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और सुरक्षा बलों की अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उन्हें उत्तरी सैन्य कमांडर और जनरल ऑफिसर कमाडिंग (जीओसी) सहित सेना के शीर्ष कमांडरों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी।

जम्मू क्षेत्र में बढ़ते आतंकवाद से मजबूती से निपटने को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए विभिन्न स्तरों पर सिलसिलेवार सुरक्षा समीक्षा बैठक की गयी हैं। आतंकवादियों ने पिछले सप्ताह चार दिन के भीतर जम्मू कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों के चार स्थानों पर हमले किये थे, जिनमें नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया था। इसके अलावा हमलों में सात सुरक्षाकर्मी तथा कई अन्य लोग घायल भी हो गए थे। कठुआ जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें