Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tahira Kashyap की फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, 28 जून को OTT पर होगी रिलीज

June 17, 2024

Tahira Kashyap की फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, 28 जून को OTT पर होगी रिलीज

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की मल्टी टैलेंटेड पत्नी ताहिरा कश्यप इन दिनों अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए वह पहली बार निर्देशन की दुनिया में कदम रख रही हैं। फिल्म के प्रीमियर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ‘शर्माजी की बेटी’ का प्रीमियर 28 जून, 2024 से अमेजन प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है। इस फिल्म में साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर लीड रोल में हैं, साथ ही वंशिका तपारिया, अरिस्ता मेहता, शारिब हाशमी और परवीन भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ महिला सशक्तिकरण और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर आधारित कहानी है। हल्की-फुल्की और सादगी से भरपूर ये कहानी आपके दिलों को छू जाएगी। फिल्म पांच महिलाओं के जीवन पर आधारित है, जिनमें 3 मध्यवर्गीय महिलाएं और दो छोटी लड़कियां शामिल हैं। इन सबका एक ही सरनेम ‘शर्मा’ है। उनके जेनरेशन गैप को दिखाते हुए फिल्म उनके यूनिक एक्सपीरियंस और संघर्षों को सामने लाती है। सोशल मीडिया पर रिलीज की घोषणा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, ‘’साहसी दिल और बड़े सपने! क्या आप इन सुपरवुमेन से मिलने के लिए तैयार हैं?

प्राइम वीडियो इंडिया में कंटेंट लाइसेंसिंग के डायरेक्टर मनीष मेघानी ने कहा, ‘यह फिल्म तीन एडल्ट महिलाओं के आपस में जुड़े सफर को दिखाती है, जिन्हें साक्षी, दिव्या और सैयामी ने शानदार ढंग से निभाया है। यह उनके संघर्षों, आकांक्षाओं और जीत को खूबसूरती से दर्शाती है। इसमें वंशिका और अरिस्ता की भी कहानी है, उनके टीनएज गर्ल्स से एडल्ट होने के एक्सपीरियंस को भी दिखाया गया है। अप्लॉज एंटरटेनमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर समीर नायर ने कहा, ‘ताहिरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म कॉमेडी या ड्रामा से काफी आगे है।

यह मध्यम वर्ग की महिलाओं और शहर की जिंदगी के अनुभवों का आईना है, जो महिलाओं की भावनात्मक गहराई और सहनशक्ति को खूबसूरती से दिखाती है।एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के पार्टनर तनुज गर्ग और अतुल कस्बेकर ने कहा, ‘यह फिल्म दर्शकों को तीन महिलाओं के जीवन के उतार-चढ़ाव भरे सफर पर ले जाती है, जो अपने-अपने अनूठे तरीकों से चुनौतियों का सामना करती हैं। मासूम व सरल तरीके से कही गई कहानी दर्शकों के दिलों को छू जाएगी।‘ ‘शर्माजी की बेटी’ एप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मति है। ताहिरा कश्यप खुराना द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ 28 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें