Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में बढ़ते जल संकट से जनता में त्राहिमाम: Dr. Sushil Gupta

June 17, 2024

हरियाणा में बढ़ते जल संकट से जनता में त्राहिमाम: Dr. Sushil Gupta

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सोमवार को हरियाणा में बढ़ते जल संकट को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में जल संकट पैदा हो गया है। जनता में हाहाकार मचा हुआ है और सरकार की नींद नहीं टूट रही है। इसकी ज़िम्मेदार सीधा सीधा भाजपा की राज्य सरकार है।

पिछले 10 साल में इन्होंने पानी पर कोई काम नहीं किया है। प्रदेश भर में गली गली में महिलाएं मटका फोड़ प्रदर्शन कर रही हैं। ये सरकार अपनी विफलता और भ्रष्टाचार की वजह से लोगों के अधिकार का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ हरियाणा के कई गांवों के खेतों में पानी भरा हुआ है और सरकार खेतों से पानी नहीं निकाल पा रही है। जिस कारण लगातार फसल खराब हो रही है।

सरकार पानी की बर्बादी रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंच रही। हरियाणा सरकार ने पानी के इक्वल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए कोई कदम नहीं उठाए है। उन्होंने कहा कि पीने का पानी भी गांवों में नहीं पहुंच रहा है। इस हालात के लिए हरियाणा की बीजेपी सरकार जिम्मेदार है। सरकार की गलती का खामियाजा जनता भुगत रही है। गली मोहल्ले में मटके फोड़े जा रहे हैं, हर घर पानी की किल्लत झेल रहा है।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में पानी की समस्या पर युद्ध स्तर पर काम करने की ज़रूरत है। आज हरियाणा में टैंकर माफिया हावी है। बीजेपी सरकार के संरक्षण और सांठ गांठ के बिना इतने बड़े स्तर पर टैंकर माफिया नहीं चल सकता। इससे पूरे प्रदेश में जल संकट पैदा हो चुका है, बीजेपी सरकार मूक दर्शक बनी देख रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सबसे पहले इन टैंकर माफिया को ख़त्म करने की मांग करती है। उन्होंने कहा कि वाटर ट्रीटमेंट फ़ैसिलिटी बनाई जाए, वाटर स्टोरेज फेसिलिटीज़ बनाई जाए। इसके साथ सबको बराबर पानी देने की योजना पर काम किया जाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को हमारी चेतावनी है कि टैंकर माफिया पर सख़्त कार्रवाई करें और जल्द से जल्द प्रदेश की जनता को एक समान पीने का पानी मुहैया करवाया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें