Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 18 जून 2024: मंगलवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

June 18, 2024

आज का अंक राशिफल 18 जून 2024: मंगलवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

18 June ka Ank Rashifal: आज 18 जून 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (18/06/2024, 1+8+6+2+0+2+4=22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 (2+2=4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

 

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आप लोगों को कार्य क्षेत्र में किसी बात को लेकर के चिंता हो सकती है। आज के दिन घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा, परंतु किसी बात पर लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। इसीलिए किसी भी बात को इग्नोर करना ही ठीक रहेगा। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक पहले से बेहतर रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में भी काम आपके सुलझेंगे। वहीं पर आज आपको स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा। आज के दिन कोई पुराना रिश्तेदार वापस आ सकता है। वहीं पर आज आपकी धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 11,     शुभ रंग:  पर्पल 

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य आज आपका अच्छा रहेगा। आज के दिन अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। साथ ही उनकी बातों को समझने का प्रयास करें। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन आपके पास आने की संभावना है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। वहीं पर आपके स्वास्थ्य की स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं। आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहने की संभावना है। वहीं पर धन की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों को आज के दिन बड़े लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य पर आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार के साथ बिताने के लिए अच्छा रहेगा। आज प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। जिन लोगों को खांसी से संबंधित परेशानी है। उन लोगों को अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज के दिन अपने प्रेमी के साथ शाम का समय अवश्य बिताएं। वहीं पर आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला- जुला रहेगा। वहीं पर किसी कार्य को लेकर के आज परेशान हो सकते हैं। आज का दिन आप लोगों को स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। साथ ही आज आप लोग अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर के प्रसन्नता महसूस करेंगे। वहीं पर आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के सामान्य रहेगा। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं पर धन की स्थिति सामान्य रहेगी। धन स्वास्थ्य के ऊपर खर्च हो सकता है। साथ ही आज परिवार के सदस्यों का साथ बना रहेगा।
लकी नंबर:   45       शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के कार्य क्षेत्र के लिए थोड़ा सा मिला-जुला रहेगा। आज आपके परिवार पर अत्यधिक खर्च हो सकता है। जिसकी वजह से आने वाले समय में आपको धन की परेशानी होने की संभावना बन सकती है।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

ये भी पढ़ें: Pop star Shakira ने फीफा फुटबॉल वर्ल्डकप ओपनिंग में ‘डाई-डाई’ सॉन्ग गाकर जीता लोगों का दिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें