Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों के बीच वार्षिक बैठक का नौवां दौर आयोजित

June 18, 2024

चीन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों के बीच वार्षिक बैठक का नौवां दौर आयोजित

17 जून को, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने कैनबरा के संसद भवन में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के साथ चीन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों के बीच नौवीं वार्षिक बैठक की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने चीन-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थिति का पालन करने, चीन-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के सुधार और विकास की प्रवृत्ति को मजबूत करने और संयुक्त रूप से क्षेत्रीय और विश्व शांति, स्थिरता और समृद्धि की रक्षा करने पर सहमति जताई।

इस वर्ष चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ है। इसकी चर्चा में ली छ्यांग ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में चीन-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के विकास को देखते हुए, सबसे महत्वपूर्ण अनुभव और प्रेरणा आपसी सम्मान का पालन करना, मतभेदों को ध्यान में रखते हुए समान हितों की तलाश करना और पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग करना है।

चीन दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ पहुंचाने के लिए अधिक परिपक्व, स्थिर और फलदायी चीन-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ काम करने को तैयार है। एंथनी अल्बानीज़ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया चीन के विकास और समृद्धि का समर्थन करता है और विश्व गरीबी उन्मूलन में चीन के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करता है।

ऑस्ट्रेलिया एक-चीन नीति का पालन करता है और “थाइवान की स्वतंत्रता” का समर्थन नहीं करता। ऑस्ट्रेलिया चीन के साथ ऑस्ट्रेलिया-चीन व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ पर विभिन्न क्षेत्रों में बातचीत और सहयोग को गहरा करना और ऑस्ट्रेलिया-चीन संबंधों में निरंतर सुधार और विकास को बढ़ावा देना चाहता है। साथ ही कहा कि वे ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन और यात्रा करने के लिए अधिक चीनी छात्रों और पर्यटकों का स्वागत करते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें