Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में एक चीनी नागरिक की मौत

June 18, 2024

भारत में एक चीनी नागरिक की मौत

16 जून को, भारत स्थित चीनी दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा कि चीन भारत में हिरासत में रहने के दौरान एक चीनी नागरिक की मौत को बहुत महत्व देता है। हाल ही में भारतीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल के रास्ते अवैध ढंग से प्रवेश के संदेह में भारत ने एक चीनी नागरिक को हिरासत में लिया था।

भारत के बिहार की एक जेल में हिरासत में रहने के दौरान उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और उनकी मृत्यु हो गई। भारत में चीनी दूतावास और कोलकाता में महावाणिज्य दूतावास इस मामले को बहुत महत्व देते हैं, जितनी जल्दी हो सके भारतीय पक्ष स्थिति की पुष्टि करने का आग्रह करते हैं और कांसुलर सुरक्षा और सहायता करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।

चीन भारत से जल्द से जल्द मामले की सच्चाई का पता लगाने, भारत में चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों को तुरंत सूचित करने और भारत में चीनी नागरिकों और संस्थानों की सुरक्षा और वैध अधिकारों और हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा करने का आग्रह करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें