Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tahira Kashyap की पहली फिल्म ‘शर्माजी की बेटी‘ 28 जून से Prime Video पर होगी स्ट्रीम

June 18, 2024

Tahira Kashyap की पहली फिल्म ‘शर्माजी की बेटी‘ 28 जून से Prime Video पर होगी स्ट्रीम

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप निर्देशित पहली फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ 28 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। ‘शर्माजी की बेटी ’का प्रीमियर पिछले साल जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। अब इसके मेकर्स ने फिल्म के ग्लोबल प्रीमियर का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म के साथ आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने निर्देशन में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में सैयामी खेर, साक्षी तंवर और दिव्या दत्ता ने अहम भूमिका निभायी थी। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।

अब ‘शर्माजी की बेटी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। 28 जून को प्राइम वीडियो पर ‘शर्माजी की बेटी’ स्ट्रीम होने वाली है। अप्लॉस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन में बनीं फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ को ताहिरा कश्यप ने लिखा और निर्देशित किया है। शर्माजी की बेटी पांच महिलाओं की लाइफ पर आधारित है। यह फिल्म महिलाओं के सपनों को पंख देने का काम करेगी। अरिस्ता मेहता, शारिब हाशमी, परवीन और वंशिका तपारिया भी इस फिल्म में नजर आएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें