लुधियाना: दुगरी इलाके में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी और सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों को रौंदकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद कई राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई। कार को एक युवती चला रही थी। हादसे में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिविल अस्पताल भेजा गया। फिर वहां से उन्हें परिवार वाले डी.एम.सी. अस्पताल ले गए। इस घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके एयरबैग खुल गए।
कार के रुकते ही युवती उसमें से निकलकर सामने के घर में घुस गई। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने परिवार वालों से युवती को घर से बाहर निकालने के लिए कहा। इसे लेकर भीड़ की उस परिवार वालों से कहासुनी भी हुई, जिसे लेकर लोगों ने काफी हंगामा किया। सूचना मिलने पर एस.बी.एस. नगर, चौकी पुलिस के मुलाजिम वहां पहुंचे। बड़ी मुश्किल से उन्होंने युवती को भीड़ से बचाकर वहां से निकाला और अपने साथ ले गए।
घटना मंगलवार सुबह तकरीबन 10:30 बजे की है। दुगरी हाई स्कूल के निकट यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदíशयों के मुताबिक कार को एक युवती चला रही थी। कार जवद्दी से नहर की तरफ जा रही थी। दुगरी हाई स्कूल के निकट कार अनियंत्रित हो गई। पहले कार ने बाइक पर जा रहे विकास और रीतेश को टक्कर मार गिरा दिया। इसके बाद वहां खड़े स्कूटर व बाइक को रौंदती हुई कार क्षतिग्रस्त होकर रुक गई। वहां मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। लोगों का कहना था कि कार को युवती चला रही थी और स्पीड बहुत ज्यादा थी। युवती कार पर नियंत्रण नहीं रख पाई।
हादसे के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इस पर लोगों से बचते हुए युवती कार से निकली और सामने घर में जाकर घुस गई। लोगों की भीड़ ने उस घर को घेर लिया और उन परिवार वालों से युवती को बाहर निकालने के लिए कहने लगे। इसे लेकर भीड़ की परिवार वालों से भी काफी कहासुनी भी हुई। इसी बीच सूचना मिलने पर शहीद भगत सिंह नगर चौकी पुलिस के मुलाजिम भी वहां पहुंच गई।
पुलिस वालों की भी भीड़ से काफी कहासुनी हुई। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने युवती को वहां से निकाला और अपने साथ ले गई। उधर, इस हादसे में घायल पंजाब माता नगर निवासी विकास और रितेश को डी.एम.सी, अस्पताल में भर्ती कराया गया। रितेश की एक टांग फ्रैर हुई है, जबकि विकास के भी काफी चोटें आई हैं। एस.बी.एस. नगर, पुलिस चौकी के इंचार्ज र¨वदर कुमार का कहना है कि हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं। अभी उनके बयान नहीं लिए जा सके हैं। उनके बयानों के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।