Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

वेस्ट बैंक में इजरायली गोलीबारी से एक फिलिस्तीनी व्यक्ति की हुई मौत

June 19, 2024

वेस्ट बैंक में इजरायली गोलीबारी से एक फिलिस्तीनी व्यक्ति की हुई मौत

रामल्लाह : फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक शहर के पास बेथलेहम में इजरायली गोलीबारी में एक फिलिस्तीनी व्यक्ति की मौत हो गयी। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि फिलिस्तीनी नागरिक मामलों के प्राधिकरण ने 39 वर्षीय बिलाल अदेल बल्लो की मौत की सूचना दी, जिसकी मौत इजरायली सेना द्वारा गोली मारे जाने से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय फिलिस्तीनी सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि एक इजरायली सेना ने बेथलहम के दक्षिण में बेत फज्जर शहर के प्रवेश द्वार पर बल्लो पर गोलीबारी की। इजरायली मीडिया ने बताया कि फिलिस्तीनी व्यक्ति ने चाकू लेकर एक इजरायली सैनिक पर हमला करने का प्रयास किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें